February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो कारों में आग लगने मचा हड़कंच, फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग

हरिद्वार (उद संवाददाता)। यहां स्थित भगत सिंह चौक के पास अचानक दो कारों में आग से हड़कंप मच गया। कुछ देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल टीम ने आग को काबू किया। तब तक दोनों कारें बुरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार यहां भगत सिंह चौक के पास कूड़े के समीप खड़ी कार में आग लग गयी। देखते ही देखते बगल में खड़ी दूसरी कार भी आग की चपेट में आ गयी। दोनों कारें धूं धूं कर जलती देख आस पास के लोगों में हड़कम्प मच गया। लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोंनों कारें बुरी जल चुकी थी। माना जा रहा है कि पास स्थित कूड़े से आग फैली हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *