February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिविर में दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान

काशीपुर। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने राजकीय चिकित्सालय में कैंप लगाकर रक्तदान किया। ब्लड डोनेशन के उपरांत रक्तदाताओं को फाउंडेशन द्वारा फल तथा जूस भी वितरित किए गए। इस मौके पर ब्लड बैंक की टीम पूरी तरह सक्रिय रही। चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव गुप्ता के नेतृत्व में आज सुबह राजकीय चिकित्सालय परिसर स्थित ब्लड बैंक में जाएंट्स वेलफेयर फाउंडेशन काशीपुर मेल्स द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान में बड़ी तादाद में रक्तदाताओं ने भाग लिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष एसपी गुप्ता ने रक्तदान को महादान की संज्ञा दी। उन्होंने आम समाज के लोगों से भी अपील किया कि उन्हें रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। किसी को जीवन दान देने से बढ़कर और कोई समाज सेवा नहीं हो सकती। इस मौके पर संजय राणा, जेपी अग्रवाल, प्रदीप कुमार भटनागर,इशांत भटनागर, शुभम सिंह,पवन अग्रवाल,पीके अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, शेष कुमार, सितारा के अलावा ब्लड बैंक की स्थापना लैब टेक्नीशियन जोगा सिंह, चंद्रशेखर, स्टाफ नर्स प्रियंका, विपिन कुमार, कथा सतीश ठाकुर प्रमुख रुप से उपस्थित रहे रक्तदान के पश्चात सभी डोले गणों को फल तथा जूस भी वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *