February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला ने लगाया पुत्र की हत्या का आरोप

किच्छा। एक महिला ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुये पुलिस को तहरीर सौंपी है। थाना प्रेमनगर देहरादून पुलिस को दी गई तहरीर में वार्ड नं 6 नई सुनहरी किच्छा निवासी रामश्री पत्नी रतनलाल ने बताया कि उसका पुत्र बिंटू अपनी पत्नी व साले के साथ पालावली धाम देहरादून में नौकरी करते थे। जहां उसके पुत्र का एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया और उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि वहां पर कुछ लोग उसके बेटे की पत्नी के कमरे में नजर आते थे जिसको लेेकर उन लोगों का आये दिन उसके बेटे से विवाद होता रहता था और उन्होंने उसे मारपीट कर बाहर निकाल दिया था। महिला का आरोप है कि उन लोगों ने एक षडयंत्र के तहत उसके पुत्र की हत्या कर दी और उसके शव को रसोई में लटका दिया ताकि वह आत्महत्या साबित हो सके। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घर में घुसकर मारपीट
किच्छा। दर्जनों लोगों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया और हजारों की नकदी भी छीन ली। ग्राम खुर्पिया निवासी सतपाल पुत्र लक्ष्मण ने पुलिस की दी गई तहरीर में बताया कि वह गत दिनों वह अपने परिवार के साथ घर में बैठा था तभी पड़ोस के दर्जनों लोग घर में घुस आये और परिवार वालों पर हमला कर दिया। जिसमें सभी घायल हो गये। आरोप है कि उक्त लोग 25 हजार की नकदी भी लेकर भाग गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *