February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालात में मां-बेटा लापता

रुद्रपुर। संदिग्ध हालात में मां-बेटा लापता हो गये। उसके पति ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस को दी तहरीर में शक्तिफार्म निवासी विप्रो रायम ने बताया कि चार दिन पूर्व उसकी पत्नी अर्पणा अपने पुत्र सौभाग्य एक रिश्तेदार के साथ शक्तिफार्म से दिनेशपुर गई थी। आज उसने दोनों को दिनेशपुर से रूद्रपुर के लिये टैम्पो में बिठा दिया। इस दौरान उसकी मोबाइल पर पत्नी से बात हुई लेकिन थोड़ी देर के बाद उसकी पत्नी का मोबाइल बंद हो गया। उसने पत्नी और बच्चे की खोजबीन की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *