August 21, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर में निशान यात्रा और श्री श्याम संकीर्तन स्थगित

रूद्रपुर। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए रूद्रपुर में आज प्रस्तावित विशाल निशान यात्रा एवं कल होने जा रहे विशाल श्याम संकीर्तन को स्थगित कर दिया गया है। अब दोनों कार्यकम 3 और 4 सितम्बर को होंगे। बता दें श्री श्याम निशान सेवा समिति ने आज शाम शहर में विशाल निशान यात्रा का कार्यक्रम तय किया था। इसके अलावा कल पांच जुलाई को सिटी क्लब में श्री श्याम सकीर्तन का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके लिए पिछले करीब एक माह से समिति के सेवादार जोर शोर से तैयारियों में जुटे थे। संयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए फिलहाल दोनों कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक में तय किया गया कि अब निशान यात्रा का कार्यक्रम आगामी 3 सितम्बर को होगा जबकि श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन अगले दिन 4 सितम्बर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *