February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सेना में भर्ती की तैयारी में लगे युवक से लूट

नानकमत्ता। सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहेे युवक को बाइक सवार युवकों ने घेरेकर उसके पास से माबाइल व हजारों की नकदी लूट ली औरे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। जानकारी के अनुसार ग्राम सलमत्ता निवासी प्रदीप सिंह राणा पुत्र ओमप्रकाश सिंह राणा सेना में भर्ती होने की तैयारी के लिए सुबह शाम दौड़ लगाता है। गत सायं ग्राम बिडौरा से दौड़ लगाकर वापस अपने घर दौड़ता हुआ जा रहा था। रास्ते में बिना नंबर की बाइक सवार दो युवकों ने उसे घेर लिया। अपना मोबाइल खोने का झांसा देकर उसका मोबाइल ले लिया तथा तमंचे से गोली मारने की धमकी देकर उसकी जेब मे रखे पच्चीस सौ रुपये भी लूट लिये। शोर मचाने पर युवक को गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। प्रदीप ने पुलिस को मामले की तहरीर सौप दी है। पुलिस बाईक सवार बदमाशों की खोज में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक रपट दर्ज नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *