October 20, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार,दो युवक घायल

देहरादून(उद संवाददाता)। नवीन चकराता से राजकीय गुलाब सिंह महाविद्यालय जाने वाले मोटर मार्ग पर मंगलवार को पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय चकराता पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। गंभीर घायल की पहचान मानस मोहन पुत्र धीरेन्द्र, निवासी वार्ड नंबर 12, समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे घायल रवि प्रताप सिंह पुत्र राधे मोहन, निवासी ग्राम मैनपुर नंबर एक, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश को सामान्य चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *