Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संकीर्तन से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

रूद्रपुर। वार्ड 35 आदर्श इंदिरा कालोनी दुर्गा मंदिर में अखण्ड महानाम संकीर्तन महायज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व आज महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली जो दुर्गा मंदिर से प्रारम्भ होकर बालाजी मंदिर, अग्रसेन चैक, झील सेे होते हुए वापस मंदिर पहुंची। आयोजकों ने बताया कि आज रात्रि अधिवास व मृदंग पूजा, 1अप्रैल को हरिनाम संकीर्तन का शुभारम्भ होगा। संकीर्तन में श्रीश्री महानाम सुधा वितरण श्रीराम सम्प्रदाय दिल्ली, विष्णुप्रिया सम्प्रदाय वर्धमान, श्री गोपाल सम्प्रदाय दिनेशपुर, ओम शान्ति हरि सम्प्रदाय दिनेशपुर, श्री राधामोहन सम्प्रदाय दिनेशपुर, श्री राधारानी सम्प्रदाय नेताजीनगर भाग लेंगे। इस दौरान रीना सरकार, आरती, सरो राय, संध्या अधिकारी, लतिका विश्वास, बसंती, गोविंद राय, गणेश सरकार, देबू मंडल, श्यामल राय, चंचला, मीना, राखी, सावित्री, तुलसी, निकिता, शिखा, सुनीता, प्रभा, ममता, सरस्वती आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *