February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राइस मिल स्वामी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

सितारगंज। राइस मिल स्वामी से लाखों की रंगदारी व न देने पर मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गत दिनों वार्ड 7 निवासी रितेश कुमार पुत्र रमेश चंद जो एग्रो फूडस राइस मिल के स्वामी हैं उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 10लाख रूपए की फिरौती मांगी थी और न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस और एसओजी टीम ने सरकड़ा चैकी क्षेत्र से आरोपी घुघरी थाना अमरिया पीलीभीत निवासी राशिद पुत्र मो. अहमद को गिरफ्तार कर लिया और धमकी देने में प्रयोग किये गये मोबाइल फोन व सिम को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मिल मालिक से पूर्व में भी धमकी देकर लाखों की फिरौती मांगी थी। टीम में प्रभारी संजय कुमार, एसएसआई मदन मोहन जोशी, अमित शर्मा, कां. जगदीश सिंह, अमित मलिक, एसओजी एसआई जगदीश ढकरियाल, एसआई अशोक कांडपाल, कां. प्रकाश भगत, संतोष सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *