Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर।आत प्रातः लालपुर क्षेत्र में अज्ञात बाईक चालक से लिफ्ट लेकर जा रही महिला मार्ग में स्पीड ब्रेकर पर बाईक के उछलने से असंतुलित होने से सिर के बल नीचे आकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी जिला चिकित्सालय आ गये और उनमें होकराम मच गया। जानकारी के अनुसार पक्की खमरिया लालपुर निवासी 45 वर्षीय लज्जावती पत्नी स्व- सोमपाल आज प्रातः घर से लालपुर आने के लिये रवाना हुई। मार्ग में लज्जा ने राह गुजरते बाईक चालक से मुख्य मार्ग तक अपने साथ ले जाने का आग्रह किया। जिसके बाद वह बाईक पर सवार होकर रवाना हुई। बाईक जब कच्ची खमरिया के समीप पहुंची तो स्पीड ब्रेकर आने पर बाईक के उछलने से लज्जावती असंतुलित होकर सिर के बल नीचे आ गिरी और गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे इस हालत में देख अज्ञात बाईक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने जब महिला को लहुलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा तो उसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। इधर घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी जिला चिकित्सालय आ पहुंचे और उनमे कोहराम मच गया। मृतका की तीन पुत्री व दो पुत्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *