February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पड़ोसी ने महिला से किया बलात्कार

रुद्रपुर। पति की गैरमौजूदगी में नवविवाहिता से उसके पड़ोसी ने बलात्कार कर दिया। पीड़ित दम्पत्ति ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी एक दम्पत्ति रायपुर में रहती है और उनका विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। दम्पत्ति एक कोल्हू पर काम करते हैं। पिछले दिनों महिला का पति अपने घर शाहजहांपुर गया था और विवाहिता घर पर अकेली थी। उसका आरोप है कि इस दौरान उसका पड़ोसी घर में घुस गया और जबरन उससे बलात्कार कर दिया। शोर शराबा होने पर वह फरार हो गया। पीड़िता ने घटना से अपने पति को अवगत कराया। दम्पत्ति ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *