February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्राचार्य बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर। सरदार भगतसिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कला संकाय प्रतिनिधि शिवकुंवर ने प्राचार्य डॉ. डीके बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में कहा कि एमए तृतीय सेमेस्टर हिंदी के नवम् प्रश्नपत्र आधुनिक हिंदी काव्य छायावादोत्तर तक में समस्त छात्रध्छात्रओं को बहुत कम अंक दिए गए जिस कारण कक्षा का परीक्षा परिणाम प्रभावित हुआ जो कि महाविद्यालय के लिए चिंताजनक है। उन्होंने उत्तरपुस्तिकाओ की जांच की मांग की है।ज्ञापन देने वालों में शिवकुंवर ,अंजू कोली, कामनी कौशल, शिल्पी चैहान, ज्योति देवनाथ, आरती, अर्जुन गंगवार, अनिल, राहुल कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *