Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चेयरमैन के धरने में पूर्व विधायक पाल ने दिया समर्थन

सितारगंज। विभिन्न मांगों को लेकर पालिका चेयरमैन हरीश दुबे तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान धरना स्थल पर पूर्व विधायक नारायण पाल ने समर्थकों सहित पहुंचकर उन्हें अपना समर्थन दिया। इस दौरान धरना स्थल पर हुई सभा में वत्तफाओं ने अपर जिलाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नगर के विकास कार्यों को रोकने की मंशा से तरह तरह की जांच के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके है, उनका भी भुगतान को रोक दिया गया है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुये कहा कि एडीएम पिछले 4 वर्षों से जिले में तैनात है, जिनको जिले से बाहर स्थानन्तरण किया जाये। इस मौके पर जहूर इस्लाम, रहमत हुसैन, लक्ष्मण सिंह राणा, सचिनगंगवार, नूर बेग, नितिन चैहान, राजू हरियाणवी, सोनू माटा, जिलानी अंसारी, संदीप बाबा, अकरम बेग, लाल मोहन, गंगा सागर,अवधेश कुमार, महंगी प्रसाद, सेवाराम,रामशंकर, विक्की गुप्ता, दीपक चैहान आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *