Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

होटल में भीषण आग,17 की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के करोलबाग इलाके में मंगलवार तड़के होटल अर्पित पैलेस में भीषण आग लग गई। अग्निकाण्ड में सात 17 लोगों की मौत होगी। मरने वालों में ज्यादातर लोग देश की राजधानी दिल्ली घूमने आए टूरिस्ट व अन्य लोग थे। म्यांमार और कोच्चि से आए लोग भी इनमें शामिल हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद जान बचाने के लिए कई लोग तकिए लेकर चैथी मंजिल से कूदे, लेकिन बच नहीं पाए। मरने वालों में ज्यादातर लोग केरल से हैं। घटनास्थल पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी पहुंचे और उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। पुलिस की मानें तो दिल्ली के करोलबाग में एक होटल अर्पित पैलेस में मंगलवार तड़के भीषण आग गई। आग की चपेट में आने से एक बच्चे सहित 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलसे हैं। वहीं, फायरकर्मियों ने अबतक करीब 35 लोगों को बाहर निकाल लिया है। हालांकि, अभी कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत व बचाव कार्य जारी है। अब तक राममनोहर लोहिया अस्पताल में 17 मृतकों को लाया गया है। आरएमएल, लेडी हार्डिंग के अलावा कुछ घायल गंगाराम अस्पताल भी ले जाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, करोलबाग के होटल अर्पित पैलेस में आग सुबह करीब साढ़े चार बजे लगी। गहरी नींद में सोए लोग इससे पहले कुछ समझ पाते, आग फैलती चली गई। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक 2 लोग बिल्डिंग से कूद पड़े। होटल में कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। फायर ब्रिगेड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। अग्निशमन विभाग के डिप्टी चीफ सुनील चैधरी ने बताया कि होटल अर्पित पैलेस में आग की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई। हालांकि आग बुझा दी गई है। उधर, शवों को बाहर लाया जा रहा है। बचाव एवं राहत कार्य फिलहाल जारी है। अग्निशमन विभाग के अनुसार करोल बाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में तड़के आग लग गई। सूचना मिलते ही 26 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक आदमी छत से कूद कर जान बचाने की कोशिश कर रहा है। आग लगने की घटना उस समय हुई जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि होटल में 40 कमरे हैं। केरल से आए एक ही परिवार के 35 लोगों को बचाया गया है, जबकि कुछ गंभीर रूप से झुलसे है। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। केरल से आए एक ही परिवार के 10 लोग होटल अर्पित पैलेस में ठहरे थे। हादसे की जानकारी पर मंत्री सत्येंद्र जैन ने करोलबाग के सभी होटलों में फायर सेफ्टी को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *