February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महाशिवरात्रि पर सीएम ने किया जलाभिषेक

देहरादून। महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया व प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश भी यह पर्व देता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि शिवत्व मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर ले जाने की राह भी प्रशस्त करता है। वहीं प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धिकी कामना करते हुए राज्यपाल ने कहा है कि शिव पार्वती के परिणय का यह शुभ दिन सभी के लिए कल्याणकारी हो। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल , नेता प्रतिपक्ष डा- इंदिरा हृद्येश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों को महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *