Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: सुरेश भट्ट उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा प्रदेश संगठन ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भट्ट को उत्तराखंड के सियासी मोर्चे पर उतार दिया है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि सुरेश भट्ट के प्रदेश महामंत्री बनने से उत्तराखंड में संगठन को और गति मिलेगी व उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को प्राप्त होगा। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं।इनमें से एक पद बंशी धर भगत के अध्यक्ष रूप में पद ग्रहण करने व उनके द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति की घोषणा के बाद से ही रिक्त चल रहा था। इस रिक्त पद प्रदेश अध्यक्ष भगत द्वारा सुरेश भट्ट की नियुक्ति की गई है। सुरेश भट्ट इससे पहले हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *