February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फोनलेन निर्माण के लिए किया सर्वे

रुद्रपुर। नैनीताल मार्ग के फोनलेन निर्माण की तैयारियों को लेकर आजनगर निगम, पुलिस, परिवहन, रोडवेज सहित कई अधिकारियों ने व्यापक सर्वे कर सड़क के दोनों ओर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरतलब है कि नैनीताल मार्ग के चैड़ीकरण का कार्य पिछले काफी समय से जारी है और अब जिला चिकित्सालय से डीडी चैक की ओर के मार्ग का भी चैड़ीकरण किया जाना है। जिसको लेकर आज परिवहन विभाग व परिवहन निगम के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मार्ग का सर्वे किया। इस दौरान अधिकारियों ने मार्ग के दोनों ओर अस्थायी अतिक्रमण को हटाया साथ ही अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ध्वस्तीकरण के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी। सर्वे टीम में एआरटीओ के साथ मुख्य नगर अधिकारी जयभारत सिंह, रोडवेज डिपो की प्रभारी निशा सक्सेना, सीपीयू प्रभारी हिमांशु पंत, यातायात निरीक्षक मनीष शर्मा सहित कई पुलिस व सीपीयू कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *