August 17, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पंतनगर। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ की टीम ने चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ कुमायूं यूनिट के निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरिनगर थाना मुक्तेश्वर नैनीताल निवासी विद्यानंद उर्फ विनोद कुमार पुत्र देवराम और आनंद प्रकाश पुत्र वेद प्रकाश को 1-820ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उक्त तस्कर हरिनगर क्षेत्र से चरस लाकर हल्द्वानी व नैनीताल में बेचतेे थे। पुलिस उनसे पूछताछ में जूटी है। एसटीएफ टीम में एसआई पंकज बेलवाल, कां- दीपक अरोरा, महेंद्र गिरी, गोविंद सिंह, धीरेंद्र सिंह, किशोर कुमार, सुरेद्र सिंह, दुर्गा सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *