Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ धाम जा रहे हेलीकॉप्टर की बीच हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग : पायलट और यात्री सुरक्षित

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ जा रहे हेलीकप्टर की फाटा- सोनप्रयाग मार्ग पर स्थित बारसू के पास इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है हेलीकप्टर में तकनीकी खराबी के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडासू के पास बीच सड़क पर एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर ने बडासू हैलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में पायलेट समेत 6 लोग यात्री सवार थे। हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में आपात स्थिति के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को बडासू के पास सुरक्षित सड़क पर उतारा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेली बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर ने बड़ासु हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी और टेकऑफ होते ही इमरजेंसी लैंडिंग सड़क पर करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में पांच यात्री, पायलट और सह पायलट सवार थे। सह पायलट को हल्की चोट की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *