Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एयर स्ट्राइक में मारे गए थे 200 आतंकी !

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में जैश के ठिकानों को तबाह करने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी कुछ लोगों के बीच बैठे दिखाई दे रहे है। इस बीच ये लोग पाक सेना के अधिकारियों को बता रह रहे हैं कि कैसे उनके बीच दहशत है। सोशल मीडिया दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उस इलाके का है जहां भारतीय वायुसेना के विमानों ने आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। वीडियो में पाक सेना के जवान ये कहता दिख रहे हैं कल के हमले में 200 लोग शहीद हुए है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पायी है। इस वीडियों पाकिस्तानी सेना के अधिकारी गांव वालों से ये कहते दिख रहे हैं। अब हम सबका इमान है कि जो हकूमते वक्त के साथ खड़ा होकर लड़ाई करता है वो जिहाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *