Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

होशियार सिंह को व्यापारियों ने दी भावभीनी विदाई

रूद्रपुर। बाजार चैकी प्रभारी होशियार सिंह का बाजार चैकी से खटीमा स्थानांतरण होने पर आज होशियार सिंह का रुद्रपुर व्यापार मंडल ने शाॅल ओढ़कर, फूलों का गुलदस्ता सौंपकर व स्मृतिचिन्ह भेंटकर स्वागत किया व भावभीनी विदाई दी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े अनेकों व्यापारी आज काशीपुर बाईपास रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर एकत्र हुए जहां निवर्तमान बाजार चैकी प्रभारी होशियार सिंह के खटीमा स्थानांतरण होने के पश्चात सफल कार्यकाल के लिए उनको बधाई दी गई साथ ही व्यापारियों ने यह भी कहा कि होशियार सिंह ने दिन रात मेहनत करके कानून व्यवस्था को कायम रखा है और लाॅकडाउन में भी आम जनता और व्यापारियों को भी बहुत मदद की थी जिससे हर तबका उनके व्यवहार को लेकर बहुत खुश है भविष्य में ये आशा करते हैं कि होशियार सिंह पदोन्नत होकर रुद्रपुर की फिर से सेवा करे। इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोड़ा,जिला मंत्री राजकुमार सीकरी, लोहा व्यापार मंडल महामंत्री कवलजीत बठला,युवा व्यापार मंडल महामंत्री पवन गाबा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू चावला, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेश पप्पल, विक्रम खन्ना,मनीष गोस्वामी, प्रांजल गाबा,राजेश तनेजा, इंदरजीत सिंह,मानिक अरोरा,अनिल रावत, सतीश अरोरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *