February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शहीद पुलिस कर्मियों को किया नमन 

रूद्रपुर। पुलिस लाईन में पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस के जवानो द्वारा अपने कर्तव्य निर्वहन करते हुये अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के वीर अमर शहीदों को क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू, वरिष्ठपुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुवंर ने शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुये सलामी देते हुय शत-शत् नमन किया। इस दौरान शहीद सोनू कुमार, नरेन्द्र सिंहचैहान, पवन सिंह कम्बोज, शैलेन्द्र सिंह, भजन राम, अजय प्रकाश, कुलदीप सिंह व शिवराजसिंह राणा के परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शहीद स्मारक पर उपस्थितसभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्रकाण्डपाल, एसपी देवेन्द्र पिंचा, एएसपी प्रमोद कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी वकर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *