February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नगर निगम में गांधी और शास्त्री जी को किया नमन

रूद्रपुर। विश्व में सत्य एवं अंहिसा की अलख जगाने वाले साबरमती के संत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानममंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जजी की जयंती नगर निगम में सादगी के साथ मनाई गयी। इस दौरान मेयर रामपाल सहित पालिका के अधिकारियों कर्मचारियों एवं पार्षदों ने दोनों महापुरूषों के चित्रों पर श्र(ासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेयर रामपला सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री देश की एक ऐसी महान विभूति थे जिन्होंने अपनी अद्वितीय क्षमताओं से देश को नई दिशा प्रदान की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अंहिसा के पुजारी थे उन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने में जो भूमिका निभायी उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के लिए जो त्याग और बलिदान दिया उसके लिए देश उनका हमेशा )णी रहेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सत्य और अंहिसा का जो रास्ता दिखाया उसकी ताकत का अहसास पूरी दुनिया को है। भारत रस्तन लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मेयर रामपाल ने कहा कि शास्त्री जी एक ऐसी महान विभूति थे जिन्होंने अपनी अद्वितीय क्षमताओं से न सिर्फ देश के प्रधान मंत्री पद को सुशाभित किया बल्कि वे वे भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक बने। स्व. शास्त्री जी सही मायनों में गुदड़ी के लाल थे, जिन्होंने जय जवान-जजय किसान का नारा देकर देश के वीर सैनिकों व किसानों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर मेयर के साथ नगर आयुक्त रिंकु बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सरताज मन्हास, गजेन्द्र पाल, महेश पाठक, कपूर सिंह, महेश्वर दत्त पाण्डे, संजय मनराल, बीसी रेखाड़ी, सुमित नौटियाल, पार्षद सुशील मण्डल, किरन राठौर, सुनीता, मुंजाल, मोहन खेड़ा, शैलेन्द्र रावत, राजेश जग्गा, डा. मनमोहन सिंह, नीलम कोली, मेयर प्रवक्ता हरीश चैधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *