Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने सीएम का पुतला जलाया

हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में चिकित्सकों की कमी व अस्पताल में सुविधाओं की मांग को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। बाद में उप जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। ज्ञापन में चिकित्सकों की कमी को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। बाद में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पुतला दहन व ज्ञापन देने वालों में राजकुमार केसरवानी, नंद किशोर, कपिल, घनश्याम वर्मा, रेवाधर बृजवासी, डा- बालम बिष्ट, कमल मेहरा, राजेंद्र बिष्ट, दलजीत सिंह चड्ढा, बृजमोहन सिजवाली, नरेश कांडपाल, रबी गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *