February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिनदहाड़े दुकान से हजारों की चोरी सी सी टीवी में कैद हुआ चोर

नानकमत्ता। अज्ञात चोर ने नगर के गुरुद्वारा मार्ग में दुकान से दिनदहाड़े हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया । सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान स्वामी से घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार नगर के गुरुद्वारा मार्ग पर दिन दहाड़े अज्ञात चोर भुल्लर डेयरी की दुकान के अंदर से लगभग चार से पांच हजार की नगदी चुरा कर ले गया। घटना के समय दुकान स्वामी वार्ड नंबर तीन निवासी हरविंदर सिंह पुत्र हीरा सिंह पास की दुकान पर गया था। जब वापस लौटा दो दुकान के अंदर डिब्बे में रखी हुई नगदी गायब थी। दुकान स्वामी ने आनन- फानन में चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अज्ञात चोर की फुटेज सीसी कैमरे में कैद हुयी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने पुलिस से चोरी के खुलासे की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *