Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जबरन बारावफात जुलूस निकालने के खिलाफ प्रदर्शन

रुद्रपुर,26नवम्बर। फाजलपुर महरौला प्रीत विहार के तमाम लोगों ने बीते दिनों क्षेत्र में मुस्लिम समाज के कुछ लोगों द्वारा जबरन नियमों के विरूद्ध बारावफात जुलूस निकाले जाने के खिलाफ डीएम कार्यालय में मौजूद सीडीओ आलोक पांडे को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व रोषित लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन भी किया। सौंपा गये ज्ञापन में कहा गया है कि प्रीत विहार फाजलपुर महरौला के कुछ मुस्लिम समाज के लोग पिछले तीन वर्षों से नियमों के विपरीत जबरन बारावफात जुलूस निकालने का प्रयास कर रहे हैं जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति हो जाती है। सूचना देने पर प्रशासन द्वारा समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर स्थिति पर काबू करता है। ज्ञापन में भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गयी।इस दौरान अमित सिंह, नरेश देवल, महेंद्र सिंह, रघुवीर, सुरेंद्र, प्रेमपाल, पप्पू, लखेंद्र, मनोहर, रिंकू, प्रताप, राजू, छोटेलाल, संजीव, वीरेंद्र, ध्र्मपाल, रामपाल, अशोक, अरूण, रवि, लक्ष्मण, चोखेलाल, शान्त प्रसाद, जानकी प्रसाद, जयकिशोर, रमेश आदिसमेत तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *