Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गाईड लाईन का हो शत प्रतिशत पालनः सीओ

हल्द्वानी । आगामी त्योहारों दशहरा, बाराबफात, बाल्मीकि जयंती को शांति पूर्ण तरीके से मनाए जाने हेतु समस्त समुदायों के लोगों के साथ क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर सभी धर्म, समुदायों के पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय शासन -प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किए जाने हेतु आश्वासन दिया। गोष्ठी में शांतनु पाराशर क्षेत्राधिकारी, नंदन सिंह रावत थानाध्यक्ष काठगोदाम, उप निरीक्षक दिलीप कुमार प्रभारी चैकी मल्ला काठगोदाम के अतिरिक्त स्थानीय धार्मिक समुदायों के व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *