Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आरएसएस नेता पर आतंकी हमला, गार्ड की गई जान

श्रीनगर।  जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता चंद्रकांत पर आतंकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में चंद्रकांत के गार्ड की जान चली गई है। हमला भागने में कामयाब रहे। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चंद्रकांत किश्तवाड़ा के अस्पताल में इलाज करा रहे थे, इसी दौरान आतंकी वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। चंद्रकांत के गार्ड ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली गार्ड को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद मरीज और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर आतंकी वहां से भागने में सफल रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने पूरे अस्पताल की घेराबंदी कर दी। साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। हमलावरों की तलाश में प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *