Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध शराब बेचती दो महिलाएं पकड़ीं

रुद्रपुर,26नवम्बर। आज प्रातः गश्त के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध् शराब बेच रहीं दो महिलाओं को गिरफ्रतार कर लिया जिनके पास से सैकड़ों लीटर अवैध् शराब बरामद हुई। जानकारी के अनुसार रम्पुरा चैकी प्रभारी मुकेश मिश्रा साथी पुलिसकर्मियों एसआई सुनीता कुंवर, कां. गणेश पांडे, सूरज प्रकाश, ममता आर्या, योगेश जोशी व राजेंद्र जोशी के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम दूध्यिानगर स्थित सर्च पब्लिक स्कूल के समीप पहुंची जहां दो महिलाएं अवैध् शराब बेचती नजर आयीं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। महिलाओं ने अपना नाम पता दूध्यिानगर निवासी परमेश कौर पत्नी काली सिंह व प्रकाश कौर पत्नी मुख्तार सिंह बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से 308 लीटर अवैध् कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर दोनों महिलाओं के खिलापफ मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *