February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अलग अलग हादसों में एक की मौत, चार गंभीर

काशीपुर। अलग-अलग स्थानों पर घटित हादसों की चपेट में आकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों में एक को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं गतरात्रि एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ऊंटपड़ाव रामनगर नैनीताल निवासी 46वर्षीय कुबेर सिंह पुत्रा स्व.ओम प्रकाश गत रात्रि घर के समीप टहल रहा था। इसी दौरान स्याल्दे रामनगर निवासी आनंद नेगी नामक युवक ने तेजी से बाइक चलाकर उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं अन्य घटना में आनंद विहार निवासी हरीशचंद्र पुत्र जयचंद्र, हरियाणा निवासी वैभव चैहान पुत्रा उत्तम सिंह तथा विकास नगर देहरादून निवासी अंकुर शर्मा पुत्रा कुंदन लाल शर्मा भी घायल हुए। सभी को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। इध्र देर रात ग्राम पिफरोजपुर निवासी विपिन पुत्रा राजेश को नाजुक हालत में सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *