February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुलदार के हमले से महिला हुई घायल, एम्स रैफर

सतपुली। कोटद्वार में ब्लॉक मुख्यालय पोखड़ा की ग्रामसभा देवराड़ी के चंदौड़ा तोक में गांव के नजदीक घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। साथ गई महिलाओं के चिल्लाने पर पहुंचे युवक ने महिला को बमुश्किल गुलदार से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिलाकर एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है। ग्रामसभा देवराड़ी के प्रधान हरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव की 15-16 महिलाएं बुधवार सुबह करीब 10ः30 बजे गांव से महज 50 मीटर की दूरी पर घास काट रही थीं। वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने कंचन देवी ;36द्ध पत्नी अर्जुन सिंह पर हमला कर दिया। वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने चीखपुकार की तो गांव से युवक अंकित और पवन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि गुलदार कंचन को अपने जबड़े में दबाए हुए था। काफी जद्दोजहद के बाद गुलदार कंचन को छोड़कर भाग गया। कंचन गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ग्रामीण उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हंस अस्पताल सतपुली ले जाया गया। हंस अस्पताल से महिला को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है। घटना के बाद देवराड़ी समेत आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। वहीं दूसरी कर्णप्रयाग के विकासखंड के स्वर्का, चमोला, नौली समेत बीस से अधिक गांवों में भालू और गुलदार की दहशत बनी है। कुनेथ, कुंड डुंग्रा सहित कपीरी क्षेत्र के गांवों में गुलदार कई मवेशियों को मार चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *