Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता में दबिश के दौरान महिला की मौत , तीन पुलिस कर्मी लाईन हाजिर

नानकमत्ता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिद्धा में पुलिस की दबिश के दौरान धक्का मुक्की में वृद्ध महिला की मौत के मामले में थाने के एक दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। गौरतलब है कि शनिवार को कोतवाली से एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में आरोपी कुलदीप सिंह के घर पर दबिश देने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान घर में मौजूद बुजुर्ग महिला सुखदेव कौर के साथ पुलिस कर्मियों ने धक्का मुक्की कर दी। जिससे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही गश खाकर गिर गई। आप है कि पुलिस कर्मियों ने मानवता न दिखाते हुए बुजुर्ग महिला पर नौटंकी करने का आरोप लगाया। जिससे बुजुर्ग महिला को अस्पताल में ले जाने में भी देरी हो गई। परिजनों ने शनिवार को ही बुजुर्ग महिला के शव को थाने के सामने रखकर जमकर हंगामा काटा था। बुजुर्ग महिला की पुलिस भविष्य के दौरान मौत होने पर पुलिस क्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी समेत आसपास की कोतवाली की फोर्स पहुंच गई थी। कोतवाली के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों को मनाने में पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए। परिजनों को मनाने के लिए एसओजी प्रभारी उमेश कुमार पूर्व थानाध्यक्ष रहे है, उनको बुलाया गया। एसओजी प्रभारी उमेश कुमार के परिजनों को समझने के बाद ही मामला शांत हुआ। देर रात्रि एस एस पी ने मामले मेंकार्रवाई करते हुए कोतवाली के दरोगा सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार, लोकेश तिवारी बबिता रानी को लाइन हाजिर कर दिया है। और मामले की जांच पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *