Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क निर्माण नहीं होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

महतोष-नवाबगंज मार्ग पर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन
रुद्रपुर। जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है। महतोष से नवाबगंज तक के चार किलोमीटर मार्ग का निर्माण वर्षों से न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। रतनपुरी स्थित शिव मंदिर के पास ग्रामीणों ने धरना दिया, जिससे मार्ग पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया और सरकार व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ तीखा रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महतोष-नवाबगंज मार्ग की हालत बद से बदतर हो चुकी है। आश्चर्यजनक पहलू यह है कि इस मार्ग का जन प्रतिनिधियों द्वारा औपचारिक रूप से शिलान्यास भी किया जा चुका है, लेकिन पत्थर लगने के बावजूद निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि नेता केवल नारियल फोड़ने और फीता काटने तक सीमित हैं, जबकि जनता धूल और गîक्कों के बीच खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। धरने में शामिल रतनपुरी, रतनपुरा, अलखदेवी, महतोष, संजय नगर और नवाबगंज के ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर सड़क पर दिन-रात भारी डंपर और ट्रक दौड़ते हैं, जिससे बड़े-बड़े गîक्के हो गए हैं। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और अब इस पर चलना जान जोिखम में डालने जैसा हो गया है। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शासन-प्रशासन की उदासीनता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिलान्यास के बाद भी सड़क न बनना प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे लोनिवि के जेई हरीश बसेड़ा और सचिन नौटियाल का ठुकराल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घेराव किया। इस दौरान ठुकराल ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो लोनिवि कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेंगे। लोनिवि अधिकारियों ने जल्द निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह बतरा, उज्जवल सिंह, मुख्त्यार सिंह, प्रदीप सिंह, भजनीक सिंह, गुरदीप सिंह, गगन दीप सिंह, सरदार सिंह, बलविंदर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मलकीत सिंह, मंजीत सिंह, गुरबाज सिंह, रणजीत सिंह, पवनदीप, रामपाल, लाल चन्द्र, जोगेन्द्र सिंह, बलिहार सिंह सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *