February 21, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लोक भवन में वसंतोत्सव-2026 का आगाज 27 फरवरी से, ‘भोजपत्र’ पर जारी होगा विशेष कवर

राज्यपाल ने कर्टेन रेजर में दी जानकारी, ‘फ्लोरल हीलिंग’ थीम पर सजेगी तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी
देहरादून । राजधानी के लोक भवन में आगामी 27 फरवरी से तीन दिवसीय भव्य श्वसंतोत्सव-2026श् का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित कर्टेन रेजर कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल लेफ्टनेंट जनरल गुरमीत सिंह ;से नि ने इस उत्सव की विस्तृत जानकारी साझा की। राज्यपाल ने बताया कि इस वर्ष वसंतोत्सव की थीम ‘‘फ्रलोरल हीलिंगः नेचर्स पाथ टू वेल बीइंग’’ रखी गई है, जो प्रकृति और पुष्पों के माध्यम से मानसिक व शारीरिक कल्याण का संदेश देगी। उत्सव का उद्घाटन 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे होगा।राज्यपाल ने जानकारी दी कि इस वर्ष विशेष पोस्टल कवर के लिए उत्तराखंड के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व वाले ‘‘भोजपत्र’’ का चयन किया गया है। उत्सव के दौरान कृषि एवं स्टार्टअप क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 कृषकों, 3 महिला कृषकों और 3 अग्रणी युवाओं को ‘गवर्नर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। जनसामान्य के लिए यह प्रदर्शनी 27 फरवरी को दोपहर 1बजे से सायं 6बजे तक तथा 28 फरवरी व 1 मार्च को प्रातः 9 बजे से सायं 6ः00 बजे तक निःशुल्क खुली रहेगी।वसंतोत्सव-2026 में पहली बार हाइड्रोपोनिक कल्टीवेशन ;मिट्टी रहित खेती टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। साथ ही आगंतुकों की संख्या और उनके अनुभवों को डिजिटल रूप से दर्ज करने के लिए उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा एक विशेष ऐप विकसित किया गया है। पुष्प प्रदर्शनी में कट फ्रलावर, बोन्साई, कैक्टस, रंगोली और बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिताओं सहित कुल 15 श्रेणियों में 165 पुरस्कार दिए जाएंगे।तीन दिवसीय आयोजन के दौरान लोक भवन परिसर में स्थानीय लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। सायं काल में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त भारतीय सैन्य संस्थान आईएमए आईटीबीपी, पीएसी और होमगार्ड के पाइप बैंड अपनी धुनों से समां बांधेंगे। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान द्वारा श्रिदमिक योगाश् का सजीव प्रदर्शन भी पहली बार आकर्षण का केंद्र बनेगा।उत्सव में लगने वाले फूड कोर्ट में इस बार श्मिलेट्स एवं स्वाद उत्तराखण्डश् थीम पर आधारित स्टॉल लगेंगे, जहाँ आगंतुक स्थानीय उत्पादों और मोटे अनाजों से बने पौष्टिक व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। इस अवसर पर सचिव कृषि एस.एन. पाण्डेय, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, निदेशक उद्यान एस.एल सेमवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *