Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड को विमानन क्षेत्र में मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

देहरादून । हैदराबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी विंग्स इंडिया 2026 में उत्तराखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य को नागरिक उîóयन क्षेत्र में किए गए प्रभावी प्रयासों और नीतिगत सुधारों के लिए ‘बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। यह सम्मान प्रदेश में विमानन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का परिणाम माना जा रहा है। हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान केंद्रीय नागरिक उîóयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और नागरिक उîóयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने यह पुरस्कार प्रदान किया। उत्तराखंड की ओर से इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बनने के लिए नागरिक उîóयन विकास प्राधिकरण ;यूकाडाद्ध के सचिव सचिन कुर्वे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष चौहान, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय सिंह टोलिया और हेड ऑफ ऑपरेशंस कैप्टन अमित शर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहे। विंग्स इंडिया 2026 देश का एक प्रमुख विमानन मंच है जहां दुनिया भर के नीति निर्माता, निवेशक और उद्योग जगत के विशेषज्ञ जुटते हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उत्तराखंड की समग्र विमानन नीति और बेहतर प्रशासनिक समन्वय का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता रही है जिससे पर्यटन के साथ-साथ आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़ा सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र के सहयोग से प्रदेश में उड़ान योजना का सफल क्रियान्वयन हो रहा है और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास से उत्तराखंड तेजी से एक उभरते विमानन हब के रूप में स्थापित हो रहा है। इस सम्मान से भविष्य में राज्य के भीतर निवेश और विकास के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *