February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उर्मिला सनावर ने अब आरती गौड़ के साथ दुष्यंत गौतम की तस्वीरों पर उठाए सवाल

देहरादून। अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। उर्मिला ने इस बार दुष्यंत गौतम की आरती गौड़ के साथ तस्वीरें साझा की है। उर्मिला ने तस्वीरें साझा कर कैप्शन लिखा ‘दुष्यंत कुमार गौतम उर्फ गट्टðू, मेरे भाई, आज मेरा तुमसे एक सवाल है। हो सकता है तुम फिर से मेरी आईडी ब्लॉक करवा दो, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। तुम्हारी और आरती गौर की इतनी सारी तस्वीरें एक साथ होना महज इत्तेफाक नहीं हो सकता, क्योंकि वह न तो तुम्हारी पीआरओ है और न ही तुम्हारी पत्नी’। उर्मिला ने आगे लिखा, ’23 मई की रात को मेरे घर में आरती गौड़ ने चोरी की। सुरेश राठौड़ ने कहा कि यह चोरी दुष्यंत गौतम ने करवाई थी, और अंकिता भंडारी मर्डर केस में भी तुम्हारा हाथ था। उसने कहा कि तुम उस रात वहां थे। यह मैंने नहीं कहा, बल्कि सुरेश राठौर ने कहा’।उर्मिला ने कहा ‘मान लेते हैं कि यह झूठ है। आज तुम्हें जनता को जवाब देना होगा कि आरती गौड़ तुम्हारी हर फोटो में क्यों है, और जब मेरे घर में चोरी हुई, तो उस सुबह मैंने पहला कॉल तुम्हें किया था, लेकिन तुमने तुरंत फोन काट दिया। इसका मतलब है कि तुमने ही मेरे घर में चोरी करवाई’। उर्मिला आगे लिखा हैं ‘दुष्यंत गौतम और अंकिता भंडारी मर्डर केस में उस रात तुम ही वह वीआईपी थे। क्योंकि तुम ही आरती गौड़ को डैम कोठी बुलाते थे। आरती गौड़ के पास तुम्हारी नंगी हालत का वीडियो है। तुम्हें इन सवालों के जवाब देने होंगे, दुष्यंत गौतम। मुझे चुप कराने से कोई फायदा नहीं होगा’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *