November 3, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरिद्वार। चर्चित अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। हरिद्वार के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसीजेएम कोर्ट ने दोनों पक्षों की लंबी बहस और दलीलें सुनने के बाद उनकी जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। जमानत की सभी शर्तें पूरी होने के बाद अभिनेत्री के कल सुबह तक जेल से बाहर आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानीपुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्रतार की गई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की जमानत याचिका पर सोमवार 2 नवंबर को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के वकीलों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अभियोजन पक्ष ने मामले की संवेदनशीलता और अपराध की गंभीर प्रकृति का हवाला देते हुए उर्मिला की जमानत का कड़ा विरोध किया और याचिका खारिज करने की मांग की।दूसरी ओर, बचाव पक्ष की ओर से पैरवी कर रहीं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान ने अदालत के समक्ष बेहद मजबूती से अपना पक्ष रखा। उन्होंने उर्मिला के समर्थन में कानूनी पहलुओं को रेखांकित करते हुए विभिन्न तार्किक दलीलें पेश कीं। दोनों पक्षों की विस्तृत बहस सुनने के बाद एसीजेएम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए उर्मिला सनावर की जमानत अर्जी को मंजूरी दे दी। अदालत ने 50-50 हजार रुपये के दो मुचलके जमा कराने की शर्त पर यह राहत प्रदान की है। उर्मिला सनावर को लगभग एक सप्ताह पहले रानीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्रतार किया था। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ;भाजपाद्ध के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के संगीन आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *