Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार की टक्कर से काशीपुर के दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

रामनगर। मंगलवार दोपहर रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर ग्राम छोई के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में काशीपुर निवासी दो युवकों की जान चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में चीख पुकार मची हुई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम खरमासा कुंडेश्वरी, काशीपुर निवासी 19 वर्षीय रोशन प्रीत और 19 वर्षीय जसनदीप कुंडेश्वरी के एक स्कूल में वैन चलाने का कार्य करते थे। मंगलवार को दोनों अपनी मोटरसाइकिल से किसी वाहन का पार्ट लेने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे।रास्ते में छोई के समीप एक अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक टेम्पो से जा टकराई। इस भिड़ंत में दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े, वहीं टेम्पो चालक गूलरघट्टðी निवासी मोहम्मद असलम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने रोशन प्रीत और जसनदीप को मृत घोषित कर दिया। घायल टेम्पो चालक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शिनाख्त के बाद मृतकों के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहाँ उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से अज्ञात कार चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और दुर्घटना के कारणों की गहराई से तफ्रतीश की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *