February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में दो किशोरों की मौत, दो घायल

देर रात पिकप और मोटरसाईकिल की जोरदार भिड़ंत
चमोली।जिला मुख्यालय गोपेश्वर क्षेत्र से बीती रात एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार देर रात थाना गोपेश्वर को जिला चिकित्सालय से सूचना प्राप्त हुई कि बस अîóा ब्रह्मसैन के पास एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से मोटरसाइकिल सवार चारों घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उज्जवल (11 वर्ष) पुत्र महिपाल निवासी ब्रह्मसैन और समीर (14 वर्ष) पुत्र कलीराम निवासी ब्रह्मसैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं सागर पुत्र संदीप और अमन पुत्र सूर्य भारती, दोनों निवासी ब्रह्मसैन, गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की है। दोनों मृतकों के शवों को मॉर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। वहीं दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे ब्रह्मसैन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और रात्रिकालीन यातायात पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। गौरतलब है कि इस महीने चमोली जिले में यह कोई पहली दुर्घटना नहीं है। अब तक 9 सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते सोमवार को भी नारायणबगड़ इलाके में एक वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *