February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पिकअप और कार की भिड़ंत में दो डॉक्टर गंभीर

रामनगर(उद संवाददाता)। नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर से आगे रिंगोड़ा के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक पिकअप वाहन और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार सवार युवक -युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में एनेस्थेजिया विभाग के पीजीजेआर सेकंड ईयर के छात्र-छात्र डॉ- प्रस्तुति और डॉ- अभिषेक के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों डॉक्टर कार से गर्जिया की ओर जा रहे थे, तभी रिंगोड़ा के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों डॉक्टर अंदर ही फंस गए। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। इस दौरान पास ही स्थित बंजी जंप केंद्र में कार्यरत कुछ युवाओं ने अदम्य मानवता का परिचय देते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने बिना देरी किए घायलों को कार से बाहर निकाला और अपने निजी वाहन से रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ- तौहिद ने बताया कि घायलों को सुबह करीब 7ः30 बजे अस्पताल लाया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि डॉ- प्रस्तुति के सिर और पैरों में अत्यंत गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनके सिर की हîóी तक दिखाई दे रही थी। अस्पताल की टीम ने उनके सिर पर टांके लगाकर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया और प्राथमिक उपचार दिया। वहीं डॉ. अभिषेक के पैरों और कूल्हे में गंभीर चोटें आई हैं। डॉ- तौहिद ने बताया कि घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए और स्वयं घायलों के अनुरोध पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली रेफर कर दिया गया है। दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से बरेली भेज दिया गया है। इस भीषण हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *