February 24, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एएनटीएफ पर पथराव के तीन और आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर (उद संवाददाता)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम पर जानलेवा हमला करने और पथराव करने के मामले में पुलिस ने तीन और शातिर हमलावरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब पुलिस फरार आरोपियों के विरुद्ध कुर्की की तैयारी कर रही थी और न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए जा चुके थे।मामला सुभाष कॉलोनी का है, जहां कुछ समय पूर्व एएनटीएफ की टीम नशा तस्कर कल्लू के घर स्मैक की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान तस्करों और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम को घेरकर उन पर भारी पथराव कर दिया था, जिसमें हेड कांस्टेबल भुवन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके से हसीना पत्नी इलियास को 64 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि नाजिम, शाहरूख, इरशाद और सूरज समेत कई अन्य आरोपी फरार हो गए थे। लगातार दबिश के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने न्यायालय से धारा 82 के तहत उद्घोषणा जारी करवाई थी।सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस ने सुभाष कॉलोनी निवासी तीन आरोपियोंकृइरशाद उर्फ सद्दा उर्फ दाऊद, सूरज कुमार प्रजापति और शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके। विवेचना अधिकारी एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *