February 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ओवरलोडिंग और नशे में ड्राइविंग पर होगी जेल

रुद्रपुर। जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कमर कस ली है। शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सड़क सुरक्षा और जन-सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने ओवरलोडिंग को सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण बताते हुए परिवहन और पुलिस विभाग को संयुक्त श्प्रवर्तन अभियानश् चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ और एसपी क्राइम को सख्त लहजे में कहा कि केवल चालान काटना काफी नहीं है, बल्कि नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। स्पीड मॉनिटरिंग बढ़ाने और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में ब्रीथ एनालाइजर के साथ नियमित चेकिंग करने को कहा गया है ताकि सड़कों पर अकाल मौतों को रोका जा सके। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी ने पूर्व में संचालित सत्यापन अभियान को आगामी सोमवार ;23 फरवरी से पुनः बड़े स्तर पर शुरू करने का आदेश दिया है। इस अभियान का उद्देश्य अवांछित तत्वों की पहचान करना, बाहरी व्यक्तियों का रिकॉर्ड खंगालना और अवैध अतिक्रमण जैसे संवेदनशील प्रकरणों पर विधिक शिकंजा कसना है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी होनी चाहिए। आगामी होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद स्थापित किया जाए ताकि आपसी भाईचारा और शांति बनी रहे। इसके साथ ही, शस्त्रों के अवैध उपयोग को रोकने के लिए लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन और संदिग्धों की निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। राजस्व संबंधी मामलों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को द्विपक्षीय भूमि विवादों को गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि विवादों का निस्तारण निष्पक्ष और विधिसम्मत तरीके से त्वरित गति से किया जाए ताकि अनावश्यक विलंब के कारण होने वाले आपसी झगड़ों और तनाव को रोका जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय, एसपी क्राइम जितेन्द्र चौधरी, उपजिलाधिकारी )चा सिंह ;वर्चुअल, सीओ प्रशांत कुमार, एआरटीओ मोहित कोठारी और प्रभारी खनन अधिकारी मनीष कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *