Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्वांचल समाज के प्रमुख पर्व छठ पूजा के लिए बाजार में जमकर हुई खरीददारी

रूद्रपुर। पूर्वांचल समाज के प्रमुख पर्व छठ पूजा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। सभी छठ पूजा स्थलों को जहां भव्य रूप से रंगबिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है जो वहीं में पूजा वेदी को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। समाज की महिलायें परिजनों के साथ छठ पूजा सामग्री खरीदने के लिए बाजार की ओर निकलने लगी हैं। जिसे देखते हुए बाजार भी छठ पूजा सामग्री से सजने लगे हैं। बाजार में अनेक दुकानों व ठेलियों पर बांस की टोकरी जिसे दउरी कहकर पुकारा जाता है, फल, श्रृंगार सामग्री, अदरक, हल्दी,गन्ना, पानी वाला नारियल, अन्नानास, सिंगाड़ा, साठी के चावल आदि पूजा सामग्री पूरी तरह से सज चुकी है। जहां पूर्वाचली समाज के लोगों द्वारा खरीददारी प्रारम्भ कर दी गई है। छठ पूजा को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। नगर के बाटा चौक के समीप सब्जी मंडी, ट्रांजिट कैम्प, किच्छा बाईपास रोड़, आदि स्थानों पर लोग खरीददारी करने पहुंचने लगे है। पूर्वांचल समाज का प्रमुख पर्व छठ पूजा 25 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ प्रारम्भ हो चुका है। महिलाओं नें घर में शुद्ध भोजन ग्रहण किया। 26 अक्टूबर को खरना का आयोजन किया गया। जिसमें व्रती महिलाओं ने मिट्टी के चूल्हे बनायें और उस पर गुड़ चावल की खीर बनाकर खाई। तत्पश्चात उनका 36 घंटे का ब्रत प्रारम्भ हो गया। आज 27 अक्टूबर को सायं व्रतधारी महिलायें पूजा सामग्री से भरी बांस की टोकरी जिसे दउरी कह कर पुकारा जाता है उसमें फल, श्रृगार सामग्री, अदरक, हल्दी, गन्ना, पानी वाला नारियल, अन्नानास, सिंगाड़ा, साठी के चावल आदि पूजा सामग्री रखकर नंगे पांव परिजनों के साथ छठ पूजा स्थल पर पहुंचेगी और अस्त होते सूर्य को पानी में खड़े होकर अर्घ्य देंगी तथा छठ वेदी की विधि विधान से पूजा अर्चना करेंगी। कल 28 को उगते सूर्य को अर्ध्य दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *