February 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नकली सर्फ़ एक्सेल बेचने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची टीम से मारपीट, हंगामा

रुद्रपुर। नकली सर्फ एक्सेल डिटर्जेंट बेचे जाने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बाजार में नकली सर्फ एक्सेल भेजे जाने के मामले में कोर्ट द्वारा नियुक्त कमिश्नर अपनी टीम के साथ सुविधा होटल वाली गली में स्थित अमन ट्रेडर्स पर पहुंचे। इस दौरान टीम ने दुकान में रखे सर्फ एक्सेल की जांच की और नकली पाए जाने पर सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों के विरोध के चलते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। आरोप है कि व्यापारी के कर्मचारियों ने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। टीम का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट हर्षवर्धन ने बताया कि वे कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए हैं और पुलिस टीम के साथ नोटिस तामील कराने के साथ-साथ माल की जांच करने पहुंचे थे। जांच के दौरान नकली सर्फ एक्सेल मिलने पर उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई की, लेकिन व्यापारी के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट कर दी।उन्होंने बताया कि टीम कोर्ट के आदेश का पालन करने पहुंची थी और उनके पास सर्च एवं सीजर (जब्ती) कार्रवाई की विधिवत अनुमति भी मौजूद है। सूचना मिलते ही व्यापारी नेता संजय जुनेजा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध जताया। उन्होंने व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। घटना के बाद कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *