Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धूमधाम से निकला नगर कीर्तन,गुरुवाणी से गूंजा पूरा शहर

हजारों श्रद्धालुओं ने कीर्तन में किया प्रतिभाग, झांकियां और गतका दल के करतब बने आकर्षण का केंद्र

रुद्रपुर (उद संवाददाता)। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर में महान नगर कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रें से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु नानक देव जी के उपदेशों और शिक्षाओं को स्मरण किया। भव्य नगर कीर्तन का शुभारंभ श्री गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल से अरदास के साथ हुआ। सबसे आगे पारंपरिक वेशभूषा में एक श्रद्धालु श्री निशान साहिब लेकर चल रहा था, जिसके पीछे पांच प्यारे पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ अग्रसर हो रहे थे। ढोल-नगाड़ों और बैंड की मधुर धार्मिक धुनों के बीच ‘बोले सो निहाल….. सत श्री अकाल!’ के जयघोषों से पूरा वातावरण गुरुवाणीमय हो उठा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पवित्र स्वरूप एक सुसज्जित वाहन में विराजमान किया गया था। आगे-आगे श्रद्धालु पानी का छिड़काव करते और सड़क पर झाड़ू लगाते चल रहे थे, जिससे स्वच्छता और सेवा की परंपरा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत हुआ। नगर कीर्तन का मार्ग तोरण द्वारों, रंग-बिरंगी लड़ियों और पुष्प सज्जा से सुसज्जित था, जिससे पूरा नगर भक्ति के रंग में डूब गया। नगर कीर्तन में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों और स्कूल ड्रेस में पीटी प्रदर्शन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं गतका पार्टी द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज युद्धक करतबों ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। नगर कीर्तन का मुख्य मार्ग गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर आदर्श कॉलोनी रोड, काशीपुर बाईपास रोड, अग्रवाल धर्मशाला रोड, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, काशीपुर रोड, इंदिरा चौक, नगर निगम, रोडवेज, डीडी चौक, अग्रसेन चौक, गांधी पार्क और महाराजा रणजीत सिंह पार्क होते हुए गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, गोल मार्केट पर संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह संगत ने नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से स्वागत किया और श्रद्धालुओं को फल, पानी, हलवा, चना, बिस्कुट और अन्य प्रसाद वितरित किया। महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग जत्थे गुरु महाराज की शबद-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। हजारों की संगत की उपस्थिति में निकले इस महान नगर कीर्तन ने रुद्रपुर को गुरु भक्ति और सेवा भाव से सराबोर कर दिया। पूरा शहर गुरु नानक देव जी के प्रति श्रद्धा भावना से ओतप्रोत दिखाई दिया। नगर कीर्तन में पंच प्यारे -सोमपाल सिंह, दलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, राजन सिंह और जगजीत सिंह के अलावा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान जोगेन्दर सिंह, मीत प्रधान गुरमीत सिंह बाठला, जनरल सेक्रेटरी रक्षपाल सिंह, मीत सेक्रेटरी हरजीत सिंह विरदी, खजांची अजमेर सिंह, गुरशरण सिंह, सतवीत सिंह, गुरमीत सिंह, महेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, रविन्द्र टी, गुरदेव सिंह, रेशम सिंह, रणजीत सिंह, जसपाल सिंह भट्टी, मनजीत सिंह मक्कड़, सतनाम सिंह हुंडल, परविन्दर सिंह पम्मा, सुरमुख सिंह विर्क, हरविन्दर सिंह, कुलवंत सिंह, किशनपाल चौधरी, हरभजन सिह, सरनजीत सिंह, जोगेन्दर सिंह मोंगा, मंगत सिंह खुराना, कमलजीत सिंह, प्रीतम सिंह कालड़ा, गुरपाल सिंह रोजी, हरविन्दर सिंह सन्नी, तजिन्दर सिंह लाटू, अवतार सिंह, कृपाल सिंह, संतोख सिंह, रणजीत सिंह, हरनाम सिंह, अमरजीत सिंह, गुरनाम सिंह चावला, समरपाल सिंह, संजय जुनेजा, पवन गाबा पल्ली, राजकुमार सीकरी, अमरीक सिंह, जीत सिंह, दीदार सिंह, गुरमीत सिंह, जागीर सिंह, जगमोहन सिंह, सतवीर सिंह पदम, इन्द्रजीत सिंह, लवली लाम्बा, करमजीत सिंह चानना, जोगेन्द्र सिंह, सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह कामरा, दिलीप सिंह मक्कड़, गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह धमीजा, हरजीत सिंह, साहिल कक्कड़, सोनू सिंह, मंगत सिंह खुराना, बलवंत सिंह, मंजीत सिंह मक्कड़, गुरमेल सिंह, लखबीर सिंह, हरमन जोत सिंह, सोमपाल सिंह, गुरबाज सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुखजिंदर सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, कंवलजीत कौर, कमलजीत कौर, मनजीत कौर, तरनजीत कौर, तलविंदर कौर, सुरेखा छावड़ा, मोना बत्र, बलविंदर कौर, रूपेन्दर कौर भल्ला, नरेन्दर कौर, परमजीत कौर, रविन्दर कौर, सिमरन जीत कौर आदि हजारों संगत शामिल थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *