सिडकुल में फैक्ट्री गेट पर कैन्टर ने पिथौरागढ़ निवासी श्रमिक को कुचला
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। सिडकुल के सेक्टर 12 में ड्यूटी कें लिए जा रहे एक श्रमिक को फॅैक्ट्री गेट के बाहर ही केन्टर चालक ने टक्कर मार कर कुचल दिया जिससे श्रमिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श्रमिक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। बताया जाता है कि मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी 36 वर्षीय नन्दन पाठक पुत्र शिवदत्त ग्राम छतरपुर में किरायेदार के रूप में रहकर सिडकुल सेक्टर 12 में जेबीएम की नील मैटल प्रोडक्ट्स लि, कम्पनी में काम करता था। आज प्रातः साढ़े आठ बजे से उसकी ड्यूटी थी। बताया जाता है कि जब वह ड्यूटी के लिए फैक्ट्री गेट के पास पहुंचा ही था कि तभी गलत दिशा से तेज गति से आते केन्टर के चालक ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया। घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने केन्टर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और केन्टर चालक को अपनी हिरासत में लेकर घायल श्रमिक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
