जल सत्याग्रह के लिए रामगंगा में उतरा आंदोलनकारी,पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले
काफी समझाने के बाद माना आंदोलनकारी
अल्मोड़ा(उद संवाददाता)। चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग करते लोगों का सब्र अब टूट चुका है। वहीं आज एक आंदोलनकारी पूर्व सेनिक हीरा सिंह पटवाल राम गंगा नदी में जल सत्याग्रह शुरू करने उतरी गया । वहीं लोगों का आक्रोश है कि चौखुटिया का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जो सिर्फ एक रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। एक ऐसा अस्पताल, जहां न डॉक्टर हैं, न जांच की मशीनें और न ही इलाज के पर्याप्त संसाधन। सरकार के खोखले वादों से तंग आकर अब जनता ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। इस आंदोलन की सबसे मार्मिक नजारा तब देखने को मिला जब आंदोलनकारी पूर्व सैनिक हीरा सिंह पटवाल रामगंगा नदी के ठंडे पानी में उतर कर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है। बारिश और बढ़ती ठंड के बावजूद वो अपनी जान की परवाह किए बिना डटे रहे।वही पुलिस व प्रशासन के हाथों में फूल गए।पुलिस प्रशासन के काफी समझने के बाद आंदोलनकारीरामगंगा नदी से बाहर आया।
