आवारा पशुओं के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का होगा कड़ाई से पालन
देहरादून । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में उच्चतम न्यायालय द्वारा आवारा पशुओं के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों से आवारा कुत्तों और गौवंश को हटाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में नोडल अधिकारी तैनात करने की हिदायत दी। उन्होंने विशेष रूप से देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर जैसे बड़े नगरों में आवारा कुत्तों ;स्ट्रे डॉग्सद्ध की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन करने को कहा। राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाए। आवारा गौवंश के संरक्षण के लिए उन्होंने कांजी हाउस तैयार करने और उनके सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।परिवहन सचिव को निर्देशित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सभी बस अîóों और रेलवे स्टेशनों के आसपास स्थानीय निकायों की मदद से आवारा पशुओं को हटाने का अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही आम जनता को आवारा पशुओं को गोद लेने के लिए प्रेरित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने की बात भी कही गई। पालतू जानवर रखने वाले नागरिकों के लिए ‘क्या करें और क्या न करें’ की विस्तृत नियमावली ;एसओपीद्ध भी तैयार की जाएगी। इस बैठक में सचिव नितेश कुमार झा, आर. राजेश कुमार, पंकज कुमार पाण्डेय और अपर सचिव विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
