February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छात्र संघ चुनावःएमबीपीजी महाविद्यालय हल्द्वानी में फर्जी वोटों को लेकर बवाल,लाठीचार्ज

हल्द्वानी। यहां छात्र संघ के दौरान भारी बवाल की स्थिति बन गयी। एमबीपीजी महाविद्यालय में आज छात्र संघ मतदान के दौरान छात्रें के दो गुटों के बीच चुनाव प्रसार व फर्जी वोटों को लेकर तीखी बहस हो गई जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थिति को भापते हुए कॉलेज के बाहर मौजूद पुलिस बल ने छात्रें पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। जिससे वहां मौजूद छात्रो के दोनों गुटों के साथ ही वहां खड़ें सभी छात्र-छात्रओं में भगदड़ मच गई और वह जानबचाकर भागने लगे। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ छात्रें द्वारा पथराव भी किया गया। उग्र हुए छात्रें को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। मारपीट व पथराव के दौरान महा विद्यालय के छात्रसंघ के उपसचिव पद पर निर्विरोध घोषित होने वाले मनोज सिंह बिष्ट घायल हो गये। उन्होंने एबीवीपी के छात्रो पर हमला करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे सीओ नितिन लोहनी ने घायल मनोज बिष्ट को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि मतदान और मतगणना की प्रतिक्रिया को शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने कहा अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। कॉलेज परिसर के आसपास धारा 163 भी लगाई गई थी। गैरतलब हो कि कॉलेज में 11 पदों के लिए कुल 58 प्रत्याशी मैदान में है। जिनमें अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अभिषेक गोस्वामी व एनएसयूआई के कमल बोरा के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया है। आरोप है कि यह युवक किसी और छात्र का वोट डालने आया था।

निर्विरोध उप सचिव बने मनोज बिष्ट से मारपीट
एमबीपीजी  कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान मतदान के बीच एक बार फिर बवाल हो गया। कॉलेज परिसर के अंदर ही निर्विरोध उप सचिव बने मनोज बिष्ट से मारपीट की गई।आरोप है कि निर्विरोध उप सचिव बने मनोज बिष्ट के साथ जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है बिष्ट के सिर पर चोट आई है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि यह हमला छात्र नेता संजय जोशी ने कराया है। अचानक हुई इस घटना से कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट की सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। मारपीट की घटना के बाद छात्र नेता कार्रवाई की मांग पर अड़ गए हैं। उनका कहना है कि दोषी छात्र पर कड़ी कार्रवाई की जाए, तभी वे शांत होंगे। हालत बेकाबू होते ही पुलिस ने लाठी मार कर छात्रों को खदेड़ने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *