February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशा तस्करों पर करारा प्रहार, तीन करोड़ से अधिक की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी/किच्छा। उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड अभियान को कुमाऊँ परिक्षेत्र में ठोस और प्रभावी रूप देते हुए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमाऊँ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध एक और बड़ी कार्रवाई की है। ऊधमसिंहनगर जनपद में नशा मुक्त देवभूमि अभियान को और मजबूती देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में फलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली किच्छा पुलिस और एसटीएफ-एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय नशा तस्कर को करोड़ों रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। 30 जनवरी 2026 को संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बीरूनगला रोड दरऊ क्षेत्र से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 किलो 33 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग तीन करोड़ दस लाख रुपये आंकी गई है। मौके से मोटरसाइकिल संख्या न्ज्ञ 06 ।ड 1548 भी जब्त की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सहनवाज फत्र इस्तेखार, निवासी इस्लामनगर वार्ड नंबर 15, बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया। पुलिसपूछताछ में सामने आया कि बरामद स्मैक उसे बरेली जनपद के बहेड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दी थी, जिसे वह सितारगंज क्षेत्र के निवासी हरजिंदर नामक व्यक्ति तक पहुंचाने की तैयारी में था। फलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है और अन्य संलिप्त तस्करों की तलाश की जा रही है। अवैध स्मैक बरामदगी के आधार पर थाना किच्छा में एफआईआर संख्या 30/2026 के अंतर्गत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी सितारगंज भूपेंद्र सिंह धोनी, प्रभारी निरीक्षक किच्छा प्रकाश सिंह दानू, कुमाऊं यूनिट के निरीक्षक पावन स्वरूप, चौकी प्रभारी दरऊ उपनिरीक्षक पवन जोशी,उपनिरीक्षक विनोद जोशी सहित कांस्टेबल इसरार अहमद, वीरेंद्र चौहान, उमेश सिंह और उमेद गिरी शामिल रहे। फलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *